आज लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर प्रेम निवास आश्रम, ग्राम कांगड़ी श्यामपुर, हरिद्वार में पूज्य संत गणों की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण का संकल्प दिलाया।
आइए, हरेला के इस पावन पर्व पर हम सभी प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए “एक व्यक्ति–एक वृक्ष” का संकल्प लें और धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। हरेला पर्व प्रकृति को हरी भरी रखने के लिए बनाया जाता है इसमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगे चाहिए और प्रकृति को हमें बचाना होगा इस संकल्प के साथ हरिला पर्व प मनाया गया इस अवसर पर प्रेम नगर आश्रम श्यामपुर के स्वामी जी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल पूर्व मेयर सुशील गामा देहरादून स्वामी कार्तिकेय साधु समाज के महंत आदि लोग मौजूद रहे!

