राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर हिंदू धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि मैं चोरी के सबूत वाली यह फाइल SIT को देने जा रहा हूं।इसमें सबकी ‘कुंडली’ है।
एक बड़ी फाइल भी उन्हें या CM को दी जाएगी और पब्लिक की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। पहले भी हमने 40 साल लड़ाई लड़ी, हम फिर से लड़ेंगे। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछलियां हैं। मुझे भरोसा है कि CM एक्शन लेंगे। इंसाफ मिला है, भले ही इसमें समय लगे। एसआईटी ने जो आश्वासन दिया, उससे लगता है कार्रवाई ठीक होगी। हमारे जिम्मे कागजात थे, वो हमने सौंप दिए हैं। हमें उम्मीद है, इस मामले में कार्रवाई होगी, क्योंकि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री इस मामले में बहुत गंभीर हैं। हम अपने बयान पर कायम हैं। जिन लोगों ने जमीन घोटाला किया, जिन लोगों ने मंदिर में गबन कराया, जिन्होंने मंदिर में चोरी कराई। हमारी सीमा निश्चित है और हम उस तक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कल की वार्ता से लग रहा है कि अब कुछ तगड़ी कार्रवाई होगी। आगे कहा कि भूखा तब कुछ बतियावै, जब पेट के भीतर कुछ जावे। हमें तभी विश्वास होगा, जब कुछ कार्रवाई होगी।

