लखनऊ मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय MYogiAdityanath जी से पशुधन से प्राप्त गोबर के नवोन्मेषी एवं वैज्ञानिक उपयोग से संबंधित विषय पर देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों के साथ भेंट एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान गोबर आधारित वैज्ञानिक नवाचारों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय में वृद्धि, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के विविध आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “विकसित भारत–2047” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल परंपरा, विज्ञान और नवाचार का उत्कृष्ट संगम है।

गो-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था गांव, गरीब और किसान को समृद्ध बनाने के साथ भारत को वैश्विक स्तर पर सतत विकास का अग्रणी मॉडल स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *