विकास के नाम पर विनाश की पट कथा लिख रहा है वन विकास निगम
सड़क के चोरी कारण को लेकर हजारों की संख्या में पेड़ों को काटने की तैयारी सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध के बाद बैक फुट पर आया प्रशासन
विभिन्न संगठनों एवं जनता के विरोध के बाद वन विकास निगम का आश्वासन
देहरादून ऋषिकेश मार्ग के सात मोड़ के पास पेड़ों की कटाई फिलहाल नहीं होगी।
विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष कोठारी के विरोध के बाद वन विकास निगम बड़कोट अनुभाग के अनुभाग अधिकारी देवी राम सेमवाल ने आश्वासन दिया है कि सात मोड़ के पास फिलहाल पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी।
इस आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि पर्यावरण और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

