यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शनिवार रात पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई बिना नंबर की मॉडिफाइड BMW कार से 26 लाख रुपये नकद मिले।

यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शनिवार रात पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई बिना नंबर की मॉडिफाइड BMW कार से 26 लाख रुपये नकद मिले।

यह रकम कार के सीक्रेट लॉकर में रखी थी। साथ में बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाएं और कंडोम भी मिले। कार में तीन युवक थे। एक ने खुद को दरोगा का बेटा बताकर धौंस जमाने की कोशिश की। तीनों युवक नकदी का हिसाब नहीं दे सके। ऐसे में सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने भी रात में ही मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वायरलेस पर शनिवार रात मेसेज आया कि तेलीबाग की तरफ से बिना नंबर प्लेट की काली मॉडिफाइड BMW और एक काली स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार से बंगला बाजार की ओर बढ़ रही हैं। आशियाना पुलिस ने स्मृति उपवन के पास दोनों गाड़ियों को घेरकर रोक लिया। BMW पर ‘माफिया’ लिखा था। साथ चल रही काली स्कॉर्पियो पर ‘विधायक’ और विधानसभा सचिवालय का साल 2025 का ‘F’ श्रेणी’ का पास लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *