भारतीय जागरुकता समिति द्वारा विधिक जन जागरुकता कार्यक्रम शनिवार शाम चार बजे: डाॅ० निशक होंगे प्रमुख वक्ता
हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति की ओर से शनिवार 4 जुलाई को सायं 4.00 बजे समाज में विधिक साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, यातायात नियम व सड़क सुरक्षा तथा विभिन्न आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरुकता के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक विशिष्ट परिचर्चा का आयोजन इन्द्रजीत भवन, श्रीराम नगर (सेठी फर्नीचर वाली गली ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के सामने) किया जा रहा है, जिसमें अपना गरिमामयी सान्निध्य प्रदान कर रहे भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता ललित मिगलानी तथा कार्यक्रम संयोजक व चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी तथा डा० जयपाल सिंह चौहान की उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जन-जागरुकता के विषयों पर नुक्कड़ नाटक, योग प्रदर्शन, संस्था की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा सड़क दुर्घटनाओं के समय आवश्यकता सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रूप से गठित ‘ट्रैफ़िक क्लब’ का उद्घाटन सम्पन्न होगा। इससे अतिरिक्त विभिन्न विभागों से उपस्थित विषय विशेषज्ञ, विभिन्न आपराधिक मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

