हैदराबाद में 25 साल की सिविल इंजीनियर ने भारत में खराब वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सवाल उठाए हैं। इंजीनियर के मुताबिक, IIIT से बीटेक करने के बाद बड़ी कंपनी में 20,000 रुपये महीने की जॉब मिली थी। तीन साल में सालाना 1000 रुपये इंक्रीमेंट हुआ, लेकिन 6 दिन काम वाले कल्चर की वजह से काफी परेशान है। इस सिविल इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी कहानी शेयर की है।
पोस्ट के मुताबिक, महिला ने साल 2023 में IIIT Nuzvid से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने लिखा, ‘मैं 3 साल के अनुभव वाली सिविल इंजीनियर हूं, और सच कहूं तो, मैं बहुत थक चुकी हूं। पिछले 3 सालों से मैं हफ्ते में 6 दिन काम कर रही हूं। जब मैं घर पहुंचती हूं, तो मुझमें घर के छोटे-मोटे काम करने, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने की भी एनर्जी नहीं बचती।’ महिला ने पोस्ट कमेंट बताया कि 2023 में बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी MEIL में 20000 रुपये सैलरी वाली जॉब मिली थी। इसके बाद हर साल सिर्फ एक-एक हजार रुपये का इंक्रीमेंट हुआ है।

