विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में एईआरओ पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी

मनोज ठाकुर

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में एईआरओ पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी

        जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो, इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की।
        बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एईआरओ को निर्देशित किया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं उनके डिजिटलीकरण का कार्य पूरी तत्परता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संचालित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा स्वयं भी क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन करें।
     उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गहन परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य गंभीरता से पूर्ण करें।
            बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवालिक नगर तारिक खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *