हर युवा क्रिकेटर का एक सपना होता है एक दिन टीम इंडिया की जर्सी पहनना। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के आगाज से पहले जब पहली बार उनके हाथ में टीम इंडिया की जर्सी आई, तो युवा बल्लेबाज की खुशी देखने लायक थी। BCCI ने 23 जून को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव पहली बार भारत की जर्सी पहनते नजर आए। यह पल उनके लिए इतना खास था कि कुछ देर तक वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां ही नहीं कर पाए और इमोशनल हो गए।
सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिली भारतीय टीम में 03 नंबर क़ी जर्सी

