‘पार्टी में तोड़फोड़ ‘ऑपरेशन टाइगर’ नहीं ‘ऑपरेशन गद्दारी’ कहा जाना चाहिए, बीजेपी इस भ्रम में ना रहे के सपोलों की टोली जमा करके, सांपों को दूध पिलायेंगे और वह सिर्फ विपक्ष को डसेंगे।
आपका समय भी आयेगा क्योंकि सांप की फितरत ही डंसना है, आज अगर हमारी बारी है, कल आपकी भी हो सकती है।’ ये कहना है उद्धव ठाकरे की पार्टी की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का,
जिन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को गद्दार तक कहा है और कहा कि ‘यदि किसी नेता को अपनी पार्टी से असंतोष है तो उसे जनता के बीच जाकर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए’

