वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर में हुई धक्का-मुक्की
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच मानो बस हाथापाई होते-होते बच गई. दरअसल वैभव के साथ पूरा विवाद भारत की हार के बाद आखिरी ओवर फेंकने वाले श्रीलंका A के पेसर कुगाथस मथुलन ने वैभव पर ‘शब्दबाण’ दागे. और इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि वैभव उसे जवाब देने के लिए मथुलन के नजदीक चले गए और दोनों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. चलिए आप कड़ी-दर-कड़ी जानिए कि सुपर ओवर में कहानी कैसे शुरू हुई और यह ड्रामा किस प्वाइंट पर खत्म हुआ.

