गूंज संस्था की ओर से ज्वालापुर नियर अवधूत मंडल के शरद विहार में कैंप का आयोजन किया गया।

मनोज ठाकुर

गूंज संस्था की ओर से ज्वालापुर नियर अवधूत मंडल के शरद विहार में कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने बड़ी संख्या में सामान संग्रहण किया।

कैंप में जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने, पाठ्य सामग्री, कपड़े काफी संख्या में लोगों की ओर से कैंप दी गई।

कैंप का आयोजन नमन जैन और मीनू गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया ।

नमन जैन ने बताया कि सुबह से कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने काफी मदद की है।

सभी ने जरूरतमंदों छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सामान दिया है।

सब का प्रयास बताता है कि उन बच्चों के चेहरों पर सब मुस्कान देखना चाहते है

जिनको एकत्रित किए गए सामान आवश्यकता है। खास बात यह रही कि बिलकुल छोटे बच्चों ने ने बहुत सामान दिया। मीनू गुप्ता ने कहा कि एक अच्छी पहल पूरे समाज को अच्छा करने पर प्रेरित करती है। सबके प्रयास से बड़ी संख्या में मासूमों पर मुस्कान

आ सकेगी। इस मौके पर गूंज संस्था से जुड़ी मनु ने सभी सामान एकत्रित किया। इस मौके पर कृतिका गुप्ता, मीनू गुप्ता, कविता गुप्ता, अलका गुप्ता अनुराग गुप्ता, नमन जैन, शोभा सिंघल, प्रिया अरोरा, आकांक्षा जैन, ज्योति गुप्ता, मेघा गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *