बड़ी खबर | यूपी IAS एसोसिएशन को नया चेयरमैन मिला
ACS फाइनेंस दीपक कुमार बने यूपी IAS एसोसिएशन के नए चेयरमैन, 9 साल से नहीं हुई AGM
उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव (वित्त) को यूपी IAS एसोसिएशन का नया चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष का स्थान लिया है, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में IAS एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM) पिछले लगभग 9 वर्षों से नहीं हो सकी है। ऐसे में दीपक कुमार के सामने एसोसिएशन को सक्रिय बनाने और लंबित संस्थागत प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती होगी।

