CBSE से जुड़े मामलों पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव का तबादला, जांच समिति गठित…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह समिति CBSE द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करेगी।समिति यह पता लगाएगी कि खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप हुई थी या नहीं तथा इसमें किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं बरती गई।सरकार के इस फैसले को CBSE के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सरकार या CBSE की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर की गई यह कार्रवाई शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

