उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद के संपत्ति दान किए जाने की चर्चा है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख स्वामी चिन्मयानंद ने 550 करोड़ रुपये की संपत्ति यूनिवर्सिटी को दान में दी है।
स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम के जरिए एसएस लॉ कॉलेज और मुमुक्षु डिग्री कालेज का संचालन होता रहा है।
दरअसल, एसएस डिग्री कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाया गया है। अब इसे संपत्ति दान कर विस्तार की योजना तैयार की गई है।
यूनविर्सिटी को संपत्ति दान करने के लिए स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे।
उन्होंने यूनिवर्सिटी को संपत्ति दान की। मुमुक्ष आश्रम अधिष्ठाता के रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचने पर कार्यालय और आसपास उत्सुकता रही।
इस दौरान बरेली के उच्च शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रो. सुधीर चौहान ने स्वामी चिन्मयानंद से रजिस्ट्री स्वीकार की।

