CBSE कक्षा 12वीं री-इवैल्युएशन पोर्टल पर आई तकनीकी दिक्कतों के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।

CBSE कक्षा 12वीं री-इवैल्युएशन पोर्टल पर आई तकनीकी दिक्कतों के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।

छात्रों और अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने IIT मद्रास और IIT कानपुर की विशेषज्ञ टीम को सीधे सिस्टम सुधारने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

अब यह टीम पोर्टल की स्थिरता, सर्वर परफॉर्मेंस, लॉगिन सिस्टम और पेमेंट गेटवे की गहन जांच करेगी ताकि री-इवैल्युएशन प्रक्रिया बिना रुकावट और पारदर्शिता के पूरी हो सके। पिछले दिनों पोर्टल पर छात्रों को लॉगिन समस्या, पेमेंट फेलियर और सर्वर क्रैश जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

विशेषज्ञ यह भी जांच करेंगे कि अचानक बढ़ने वाले ट्रैफिक में सिस्टम क्यों प्रभावित हुआ और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि छात्रों का हित सर्वोपरि है और बोर्ड को ऐसी व्यवस्था तैयार करनी होगी जो पूरी तरह छात्र-अनुकूल और भरोसेमंद हो। इसे CBSE की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *