राष्ट्रीय स्वयंसेवक के द्वारा भोपाल में खाेली जा रही है यूनिवर्सिटी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से प्रेरित देश की पहली यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। 5000 छात्रों की क्षमता वाली यह यूनिवर्सिटी 34 एकड़ में फैले कैंपस में करीब ₹110 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी। इसका नाम ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ रखा गया है, जो ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित ग्राम बेला में बनेगा।

अगले साल 18 जुलाई 2027 (गुरु पूर्णिमा) से इसका पहला शैक्षणिक सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक कोर्सेस के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक संस्कार और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *