
आज प्रातः लगभग 04 बजे #जयभारतटीवी के रिपोर्टर भाई #हेमभट्टजी को पुलिस द्वारा घर से उठाया जाना और साथ में उनके #पत्नी का #फोनछीनकर साथ ले जाना #धामीसरकार के #कायरता का एक और उदाहरण है देहरादून पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से एक पत्रकार को इस तरीके से परेशान करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है!
ऐसी घटनाएं बार – बार याद दिलाती है कि मीडिया को धामी सरकार घर के जमाई समझ बैठे है जो सत्ता से प्रश्न करेगा उसे और उसके परिवार को इसी तरह परेशान किया जाएगा!
परन्तु इस राज्य में संघर्ष वाले व्यक्तित्वों की कमी नहीं है, और हम न ही सत्ता की हनक से घर बैठने वाले लोग हैं यदि भाई हेम भट्ट जी को तत्काल सकुशल घर तक वापस नहीं छोड़ा जाता तो आज देहरादून में प्रदर्शन होगा। जय उत्तराखण्ड, जय स्वाभिमान
उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा और पत्रकार यूनियन के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा
पुलिस की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाए किसी भी पत्रकार के खिलाफ यह घटना उसकी स्वतंत्रता पर एक गंभीर सवाल खड़ा करते हैं !

