हरिद्वार:-SNEA उत्तराखंड का 9वाँ सर्किल सम्मेलन रायवाला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


हरिद्वार:-SNEA उत्तराखंड का 9वाँ सर्किल सम्मेलन रायवाला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सम्मेलन की मेजबानी हरिद्वार OA द्वारा की गई, जिसमें उत्तराखंड के सभी OAs से प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सम्मेलन में SNEA केंद्रीय मुख्यालय से वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्री एम. एस. अडसुल, महासचिव, SNEA; श्री आर. के. गुप्ता, महासचिव, DEWAB; तथा श्री अरविंद पाल दहिया, संयुक्त सचिव (केंद्रीय), SNEA शामिल रहे। BSNL की ओर से PGM/BA Head, हरिद्वार भी सम्मेलन में उपस्थित रहे । एम. एस. आड़सुल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन 3rd PRC के लिए प्रयासरत है, कर्मचारियों के सभी निलंबित मांगों के लिए सरकार और प्रबंधन से बात चल रही है। सभा को अरविन्द दहिया , आर के गुप्ता , अरविन्द धीमान और महाप्रभंडाक हरिद्वार ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन के दौरान अगले कार्यकाल के लिए 15 पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित प्रमुख पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:
 श्री जी. एस. कार्की – सर्किल अध्यक्ष
 श्री अरविंद धीमान – सर्किल सचिव
 श्री संदीप सूथा – वित्त सचिव
सम्मेलन ने प्रतिनिधियों को संगठनात्मक विषयों, सदस्यों के कल्याण तथा एसोसिएशन की भावी कार्यदिशा पर सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
उत्तराखंड के सभी OAs से प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने SNEA उत्तराखंड की मजबूत संगठनात्मक नींव, एकजुटता तथा अपने सदस्यों के हित एवं कल्याण और BSNL की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट किया। सभा मे महेश, अनुपम विश्नोई ,विरेंदार चौरसिया, कमाल भट्ट ,विशाल भाटिया, तरुण अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *