29 अगस्त 2026। पिछले दिनों इंजीनियर चन्द्र लाल भारती के साथ हुई अभद्रता के विरोध में लोक निर्माण विभाग, देवपुरा हरिद्वार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर थे।

मनोज ठाकुर


लोक निर्माण विभाग देवपुरा में कार्य बहिष्कार समाप्त

हरिद्वार, 29 अगस्त 2026। पिछले दिनों इंजीनियर चन्द्र लाल भारती के साथ हुई अभद्रता के विरोध में लोक निर्माण विभाग, देवपुरा हरिद्वार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर थे।

आज सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे अधिशासी अभियंता श्री योगेश कुमार द्वारा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई।

अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि “आप सभी निश्चिंत रहें, मैं आपके साथ हूँ और जो भी अनैतिक घटना हुई है, इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। कुंभ के कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य बहिष्कार समाप्त करने का कष्ट करें।”

अधिशासी अभियंता महोदय के आश्वासन के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। इस दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *