सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए DM मयूर दीक्षित खुद उतरे फील्ड में, NH का किया निरीक्षण

हरिद्वार जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे हैं।
जिलाधिकारी ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वर्षा एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हुए गड्ढों की त्वरित गति से मरम्मत करने के निर्देश दिए।

साथ ही DM ने चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

