हरिद्वार के सुमननगर क्षेत्र में रोह नदी में रिवर ड्रेजिंग के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। शिकायत पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 भारी पोकलैंड मशीनों को सीज कर दिया है।

हरिद्वार: रोह नदी में नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 4 पोकलैंड मशीनें सीज

हरिद्वार के सुमननगर क्षेत्र में रोह नदी में रिवर ड्रेजिंग के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। शिकायत पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 भारी पोकलैंड मशीनों को सीज कर दिया है।

कार्रवाई: जिला खनन प्रभारी अधिकारी अमित गौरव के निर्देश पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 7 मशीनें दिखाई देने का दावा है, लेकिन विभाग के मुताबिक 4 मशीनों से ड्रेजिंग का काम हो रहा था।

जुर्माना: नियम के अनुसार भारी मशीन नदी में उतारने के लिए 5 लाख की FD का प्रावधान है। उल्लंघन पर FD की 3 गुना तक जुर्माना लग सकता है। ऐसे में 4 मशीनों पर करीब 60 लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है।

विभाग अब अंतिम जांच के बाद जुर्माना तय करेगा।

Haridwar #RohNadi #IllegalMining #KhananVibhag #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *