सीनियर सिविल जज टिहरी ने घनशाली मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण।


टिहरी:-सीनियर सिविल जज टिहरी ने घनशाली मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण।

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के आदेशानुपालन में सिविल जज (सी०डी०)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दयाराम द्वारा आज दिनांक 25-09-2026 को औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर), टिहरी गढ़वाल के साथ घनसाली बाजार में विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों के औषधि वितरण लाइसेंस, दवाओं के भंडारण की व्यवस्था, दवाओं की समाप्ति तिथि (एक्सपायरी), खरीद-बिक्री अभिलेख, बिल जारी करने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मानकों का परीक्षण किया गया व दो दुकानों में भारी अनिमियत्ता पाए जाने के कारण अग्रिम आदेशों के लिए सील किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे केवल वैध एवं गुणवत्ता युक्त दवाओं का ही विक्रय करें, एक्सपायरी दवाओं को पृथक सुरक्षित रखें, प्रत्येक बिक्री पर उपभोक्ता को बिल उपलब्ध कराएं तथा दवाओं के रख-रखाव एवं अभिलेखों का नियमित संधारण करें। आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित संचालकों को निर्देश दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
उक्त निरीक्षण में सचिव महोदय के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियाँ, तथा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्री चंद्रप्रकाश नेगी तथा औषधि निरीक्षक श्री ऋषव धामा व पुलिस थाना घनसाली के सब इंस्पेक्टर,पुलिसकर्मी, प्राधिकरण के अधिकार मित्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *