सीनियर सिटीजन फोरम, हरिद्वार के डे केयर सेंटर, C-50, शिबालिक नगर में दो दिवसीय आयुर्वेदिक कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप श्री आरोग्यरत्नम आयुर्वेद एवं पंचकर्म सेंटर, कनखल द्वारा आयोजित किया गया।

हरिद्वार में दो दिवसीय आयुर्वेदिक कैंप संपन्न, 50 बुजुर्गों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

हरिद्वार, 24 सितंबर 2026

सीनियर सिटीजन फोरम, हरिद्वार के डे केयर सेंटर, C-50, शिबालिक नगर में दो दिवसीय आयुर्वेदिक कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप श्री आरोग्यरत्नम आयुर्वेद एवं पंचकर्म सेंटर, कनखल द्वारा आयोजित किया गया।

दिनांक: 23.09.2026 एवं 24.09.2026

चिकित्सक टीम:
कैंप का संचालन वैद्य शुभम शर्मा जी (BAMS) एवं डॉ. हिमांशु गुप्ता (एक्स पतंजलि योगपीठ) और उनकी टीम द्वारा किया गया।

कैंप की विशेषताएं:

  1. कंधों, गर्दन, कमर, घुटनों के दर्द का निवारण
  2. कब्ज, गैस आदि से छुटकारा
  3. प्रोस्टेट कंट्रोल आदि पर जानकारी एवं परामर्श

कैंप में पोटली, मर्म एवं कपिंग थेरेपी से सर्वाइकल, घुटनों के दर्द आदि का प्रैक्टिकल डेमो भी मरीजों पर किया गया।

इस कैंप में लगभग 50 पुरुष एवं महिला सदस्यों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

फोरम के अध्यक्ष श्री अजित जैन ने फोरम की गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की आशा जताई।

मीडिया प्रभारी: राकेश गुप्ता – 9927205993


Ganga News 24
#Haridwar #AyurvedaCamp #SeniorCitizenForum #ShivalikNagar #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *