संस्कृत सचिव उत्तराखण्ड शासन ने यज्ञ से किया “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारम्भ

सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तराखंड

GANGA NEWS 24 OFFICIAL | 17 सितम्बर 2026 | HARIDWAR

संस्कृत सचिव उत्तराखण्ड शासन ने यज्ञ से किया “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारम्भ

सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तराखंड शासन में संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय की प्राचीन दिव्य यज्ञशाला में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्मयोगी मोदी जी का जन्मदिन कर्मयोग की ओर प्रेरित करता है। देश के विकास में प्रधानमंत्री जी की सेवा सर्वदा अनुकरणीय है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय विद्यालंकार ने वेदों के महत्व एवं यज्ञ की प्राचीन विधाओं पर विचार रखे। रूस से आए प्रसिद्ध ज्योतिषी राजीव गुप्ता ने कहा कि आज विश्व में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली ने की एवं संचालन डॉ. नवीन चंद्र पंत ने किया।

SevaSankalpAbhiyan #SanskritShiksha #DeepakGairola #RishikulVidyapeeth #PMModiBirthday #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *