एसएस इवेंट्स एंड फैशन द्वारा आयोजित इंडिया नेशन 2026, इंडिया नेशन डिज़ाइनर रनवे 2026 तथा इंडिया नेशन सम्मान अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन 17 मई 2026 को प्राइड एलीट होटल, हरिद्वार में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन सीमा द्वारा किया गया। शो का निर्देशन डिज़ाइनर सूफ़ी साबरी ने किया, जबकि मुस्कान ने को-डायरेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विजय सिंह पाल, निदेशक, इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, हरिद्वार को फैशन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही जगदीश लाल पाहवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी को समाजसेवा और वरिष्ठ नागरिक कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान के लिए इंडिया नेशन सम्मान अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन में दीवान ज्वेल्स ने सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। श्रीमती कंचन त्यागी, श्री अतुल त्यागी तथा श्री नितिन त्यागी ने कार्यक्रम की सफलता में अपना विशेष योगदान देकर इसे यादगार बनाया।

