संत प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग का असर: नौकरी छोड़ युवती ने अपनाया भक्ति मार्ग
वृंदावन। सोशल मीडिया पर छाए संत प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग और विचारों का असर अब युवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
महाराज जी के दर्शन करने पहुंची एक युवती उनसे इतनी प्रभावित हुई कि उसने अपनी नौकरी छोड़कर वृंदावन में ही रहने का फैसला कर लिया और अपना जीवन भक्ति मार्ग को समर्पित कर दिया।
महाराज जी के राधा-नाम और सरल उपदेशों ने लाखों युवाओं को अध्यात्म से जोड़ा है। वृंदावन में रोजाना हजारों लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं

