खटीमा की बेटी नेहा बोरा बनीं दिल्ली में चर्चा का विषय
उत्तराखंड के खटीमा में जन्मीं 29 वर्षीय नेहा बोरा इन दिनों दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के बाद चर्चा में हैं। 11 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस से बचते हुए दौड़ते देखा गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बाद में उन्हें विजय चौक के पास हिरासत में ले लिया गया।
कौन हैं नेहा बोरा?
- सेना के जवान की बेटी, बचपन पिता की सैन्य तैनाती के कारण अलग-अलग जगहों पर बीता
- बीजेपी समर्थक परिवार में पली-बढ़ीं, आगे वामपंथी छात्र राजनीति से जुड़ीं
- शिक्षा: DU से स्नातक, अंबेडकर विश्वविद्यालय से मास्टर, JNU में थिएटर एंड परफॉर्मेंस स्टडीज में PhD
- दिल्ली के स्ट्रीट थिएटर समूह संगवारी से जुड़ी हैं
- 2018 से छात्र आंदोलनों में सक्रिय, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष
- छात्र अधिकार, परीक्षा संबंधी मुद्दे और चुनावी जवाबदेही प्रमुख मुद्दे

