नीम करोली बाबा पर बनी आध्यात्मिक फिल्म को टैक्स फ्री करे सरकार – कार्तिक गिरी
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने नीम करोली बाबा पर बनी आध्यात्मिक फिल्म को टैक्स मुक्त करने की मांग की है।
अखाड़ा के प्रवक्ता पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह फिल्म सनातन, संस्कार, शास्त्र और राष्ट्रहित का संदेश देती है। युवाओं और आने वाली पीढ़ी को सनातन के बारे में ज्ञान देने के लिए बनाई गई इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए।
अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसी आध्यात्मिक फिल्मों को प्रोत्साहन देने से सनातन संस्कृति का प्रचार होगा। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर और पात्रों को भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
जय भगवान परशुराम, जय सनातन।

