श्यामपुर रेंज की बड़ी कार्रवाई, चीतल के अवैध शिकार में एक आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी
हरिद्वार, 2 सितंबर। श्यामपुर रेंज, हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा रसूलपुर क्षेत्र में वन्यजीव अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि रसूलपुर क्षेत्र में चीतल (Spotted Deer) का अवैध शिकार किया गया है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से अशोक पुत्र प्यारे सिंह को हिरासत में लिया गया, जबकि उसके साथ मौजूद कुछ अन्य व्यक्ति फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम –
श्री सुभाष चन्द्र, उप वन क्षेत्राधिकारी, श्री शांति मोहन, वन दरोगा, श्री एहसान अली, श्री मनोज और श्री मोनू, वन आरक्षी।
प्रभागीय वनाधिकारी श्री स्वप्निल ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। वन विभाग ने आमजन से वन्यजीव अपराध की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

