बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश
हरिद्वार, 3 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने दिनांक 02.09.26 को माननीय न्यायालय के आदेश पर 05 वारंटियों को उनके घर से हिरासत में लिया। सभी वारंटी न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। सभी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम –
- सुरेश प्रजापति पुत्र धर्म सिंह, निवासी मूलदासपुर माजरा
- प्रताप पुत्र जयवीर, निवासी गोविंदपुर
- तेलूराम पुत्र शोभाराम, निवासी ग्राम भौरी
- राजेश पुत्र नेत्रराम, निवासी ग्राम भौरी
- राजू पुत्र बाबूराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अलीपुर – सभी कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस टीम – उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज, उ.नि. अजय लाल, अपर उ.नि. महेंद्र सिंह, हे.का. हरेंद्र सिंह, कां. वीरेंद्र सिंह, कां. अवनेश राणा।

