🌸 राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रोहित कौशिक का भव्य स्वागत 🌸
शर्मा मेडिकल एजेंस ब्राह्मणी मार्केट झबरेडा में समाज सेवी दुष्यंत शर्मा ने किया। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा रोहित कौशिक को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने रोहित कौशिक का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि रोहित कौशिक लंबे समय से समाज को एकजुट करने एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रोहित कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। समाज के सम्मान, एकता और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने रोहित कौशिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी

