BIG BREAKING | यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार, पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन!
उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 12 साल पुराने चर्चित पशुधन विभाग भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला:
- साल 2014 में सपा सरकार के दौरान पशुधन विभाग में 1198 पशुधन प्रसार अधिकारी पदों पर भर्तियां हुई थीं
- उस समय योगेश कुमार प्रमुख सचिव पद पर तैनात थे
- जाँच में खुलासा: OMR शीट की जांच एक ही जगह कराई गई, नियमों में फेरबदल कर मंडलीय चयन समितियों के अधिकार खत्म
- DG EOW जय नारायण सिंह के अनुसार अब तक 25 गिरफ्तारियां, चार्जशीट दाखिल
और कौन फंसा?
तत्कालीन पशुधन विकास मंत्री राजकिशोर सिंह की भूमिका सामने आई है, जो 2024 में भाजपा में शामिल हो गए थे। EOW ने शासन से अभियोजन स्वीकृति मांगी है, अनुमति मिलते ही गिरफ्तारी होगी।
योगेश कुमार की गिरफ्तारी UP ब्यूरोक्रेट्स में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

