मनोज ठाकुर
हरिद्वार। यूजीसी के नवीन कानून एवं वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के विरोध में बुधवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा परशुराम घाट पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ का आयोजन विद्वान पंडित विष्णु महाराज एवं कार्तिकेय महाराज के नेतृत्व में 11 ब्राह्मण के द्वारा किया गया।

अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी के नए नियम तथा आरक्षण की वर्तमान नीति से प्रतिभा एवं योग्यता का हनन हो रहा है। सरकार को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर समान अवसर प्रदान करने चाहिए। इसी उद्देश्य से परशुराम घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु महायज्ञ में आहुतियां दी गईं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी जाति अथवा वर्ग के विरोध में नहीं, बल्कि योग्यता और समानता की रक्षा के लिए है। यदि सरकार ने समय रहते इस पर विचार नहीं किया तो ब्राह्मण समाज चरणबद्ध तरीके से बड़े आंदोलन को बाध्य होगा।
इस अवसर पर ब्राह्मण जागृति संस्थान के संजय भाई, राज तिवारी, इंद्रपाल शर्मा, हरि नारायण त्रिपाठी, विशाल शर्मा, कीर्ति कुमार, निखिल शर्मा, दीपक भारद्वाज, ऋषि शर्मा, बृजमोहन शर्मा, मनोज ठाकुर, रविकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

- यूजीसी कानून और आरक्षण के खिलाफ परशुराम घाट पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
- श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया महायज्ञ
- हरिद्वार: आरक्षण व्यवस्था के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया यज्ञ
“परशुराम घाट पर बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ करते पंडित अधीर कौशिक व अन्य।”

