बाढ़ से मची भयानक तबाही के बीच नेपाल ने भारत के साथ अपने सीमा विवाद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।


बाढ़ की तबाही के बीच नेपाल ने बदले सुर, विदेश मंत्री बोले – सीमा विवाद इतना बड़ा मुद्दा नहीं

नई दिल्ली। बाढ़ से मची भयानक तबाही के बीच नेपाल ने भारत के साथ अपने सीमा विवाद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने NDTV World के ‘अन्विक्षा’ India-Nepal Dialogue में कहा है कि – “Only neighbours will have boundary problems. If you’re not a neighbour, you would not have that problem… यह विवाद इतना भी बड़ा नहीं है, जितना अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।” 7396

विदेश मंत्री खनाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब नेपाल इस समय तिब्बत से आई भयानक बाढ़ की तबाही झेल रहा है और भारत ने न सिर्फ हर संभव मदद दी है, बल्कि आगे भी सभी तरह की सहायता का भरोसा दिया है।

खनाल ने कहा कि भारत और नेपाल की खुली सीमा दुनिया में अनोखी है, लोग बिना कागज के आ-जा सकते हैं। सीमा पर कुछ मुद्दे हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए कई मैकेनिज्म मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि “कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं है कि खुले दिल से बैठकर हल न की जा सके”। 68d7

गौरतलब है कि जून में अपनी भारत यात्रा के दौरान भी खनाल ने कहा था कि नेपाल 20वीं सदी की भू-राजनीति के चश्मे से भारत को नहीं देखना चाहता, बल्कि आर्थिक तरक्की के लिए पार्टनरशिप चाहता है। भारत ने भी साफ कहा है कि कालापानी-लिपुलेख-लिंपियाधुरा विवाद द्विपक्षीय बातचीत से ही सुलझेगा।

ऐसे में बाढ़ संकट के बीच नेपाल के विदेश मंत्री का यह नरम रुख रिश्तों में बड़ी नरमी का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *