🚨 BIG STATEMENT | बद्रीनाथ धाम विवाद पर बोले वरिष्ठ BJP नेता मुरली मनोहर जोशी
“बद्रीनाथ को नाचघर बनाना भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है” – मुरली मनोहर जोशी
बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट को अनुमति देने के मामले पर BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कड़ा एतराज जताया।
“बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट को अनुमति देना न सिर्फ मर्यादाओं का उल्लंघन है, साथ ही धाम की पवित्रता पर भी सीधा प्रहार है। यहाँ शंख बजाना भी मना है। बद्रीनाथ को नाचघर बनाना भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है। मैं केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह करता हूँ कि वो ऐसे आयोजनों पर बैन लगा कर देवभूमि की मर्यादा को बनाए रखें।”
Editor: Kuldeep Sharma

