बदरीनाथ DJ कॉन्सर्ट विवाद: ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़की चारधाम महापंचायत

🔴 बदरीनाथ DJ कॉन्सर्ट विवाद: ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़की चारधाम महापंचायत

बदरीनाथ धाम में 19-20 सितंबर को टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ के वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराया। तेज संगीत और डांस प्रस्तुतियों पर तीर्थ पुरोहितों ने धार्मिक मर्यादा का सवाल उठाया।

आयोजन भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन के ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत बताया गया था, लेकिन बाद में जिला प्रशासन ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

इसी बीच पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा – बदरीनाथ में संगीत निषिद्ध नहीं है, मिलिट्री बैंड और बाहर शंख वादन की परंपरा है। उन्होंने कहा अंदर पूजा में शंख इसलिए नहीं बजता क्योंकि शंख जानवर की हड्डी से बनता है।

इस बयान पर चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री को शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए।

अब सवाल दो हैं – धार्मिक स्थल के आसपास सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्वरूप क्या हो और अनुमति-जिम्मेदारी किसकी?

BadriNath #SatpalMaharaj #DevbhoomiFestival #CharDham #UttarakhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *