पीलीभीत हाउस में पत्थर उतारते समय हादसा, ट्रक में दबे 2 मजदूर गंभीर घायल


हरिद्वार: पीलीभीत हाउस में पत्थर उतारते समय हादसा, ट्रक में दबे 2 मजदूर गंभीर घायल

हरिद्वार। शहर के पीलीभीत हाउस में आज बड़ा हादसा हो गया। ट्रक से पत्थर उतारते समय संतुलन बिगड़ने से भारी पत्थर के नीचे दो मजदूर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर ट्रक से पत्थर उतार रहे थे, तभी अचानक पत्थर खिसक गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

फिलहाल दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *