धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा ढहा, PAC जवान मलबे में दबा

🔴 BREAKING NEWS | धनौरी, हरिद्वार | बड़ा हादसा

धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा ढहा, PAC जवान मलबे में दबा

सोमवार को धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में अचानक हड़कंप मच गया जब कॉलेज परिसर में बाथरूम की ओर बने भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय परिसर में PAC की एक प्लाटून ठहरी हुई थी।

हादसे के दौरान एक PAC जवान मलबे की चपेट में आ गया। भवन गिरने की तेज आवाज सुनकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव दल की मदद से मलबा हटाकर काफी मशक्कत के बाद जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

भवन गिरने के कारणों की जांच जारी है, प्रारंभिक कारण स्पष्ट नहीं।

📍 स्थान: धनौरी, कलियर, हरिद्वार
📅 05 अक्टूबर 2025

Dhanauri #AmritLawCollege #HaridwarNews #PACJawan #BuildingCollapse #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *