देहरादून: अपहरण कांड के पीछे निकली 19 साल की लड़की!

#BIG_BREAKING #देहरादून: अपहरण कांड के पीछे निकली 19 साल की लड़की!

सहस्रधारा रोड पर महिला के अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद दून पुलिस ने किया पर्दाफाश।

क्या है पूरा मामला?
📅 23 सितंबर – सुषमा वर्मा पत्नी राहुल वर्मा निवासी कानन कुंज सहस्रधारा रोड ने थाना रायपुर में शिकायत दी कि सुबह 6.50 बजे नाला पानी चौक के पास कुछ लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

पुलिस जांच में खुलासा:
🔍 SSP देहरादून के निर्देश पर रायपुर व SOG देहात की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज खंगाली
👩‍💼 26/09/2026 को मुख्य अभियुक्ता अन्नू उर्फ चाहत (19 वर्ष) निवासी गोविन्द विहार डांडा लखौंड, रायपुर को गिरफ्तार किया

पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद:

  • चाहत और दीपक ने अठूरवाला भानियावाला में 11 गायों वाली डेयरी का सौदा 7.50 लाख में किया – 5 लाख नकद + 2.50 लाख चेक
  • दावा था 150 लीटर दूध रोज, लेकिन दूध कम निकला
  • दूध की बिक्री पुष्पा नेगी के पास, बकाया 1.22 लाख मांगने पर सुषमा ने सिर्फ 10 हजार दिए, बाकी देने से इंकार
  • ब्याज पर लिया पैसा, दबाव बढ़ा तो डराने का प्लान बनाया
  • कारगी चौक से काली स्विफ्ट कार किराए पर ली, गारंटी में अपनी स्कूटी रखी
  • 23 सितंबर को दीपक, आदित्य व लक्की ने सहस्रधारा में सुषमा को डराने की कोशिश की, शोर पर फरार

फरार आरोपी:

  1. दीपक पुत्र दिलीप कुमार – विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार
  2. सुशांत उर्फ लक्की – ग्राम डोब देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल
  3. आदित्य वशिष्ठ – औरंगाबाद सिडकुल हरिद्वार
  4. प्रियांशु – नगला अहमद मंगलौर हरिद्वार

पुलिस की दबिश जारी है।

DehradunNews #CrimeNews #Sahastradhara #UttarakhandPolice #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *