दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के संबंध में कुछ प्रसंग भेज रहा हूं। उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे, आपस में चर्चा करेंगे। जितने बिंदु दिए गए हैं, वह कार्यक्रम का विषय रहता था, व्यापकता में है। उसे पढ़ने के बाद आज की राजनीति की तुलना करना भी आवश्यक है।
आज की राजनीति में क्या इतनी स्पष्टता और व्यापकता है? इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। खासकर विपक्षी दलों की दृष्टि और दिशा दोनों को देखना चाहिए। पक्ष और विपक्ष दोनों को देखना चाहिए। मूल्यांकन करना आवश्यक होता है। कहां कमी है, वह कमी क्यों है, इसका कारण क्या है, इस पर भी गंभीरता पूर्वक चिंतन करना चाहिए।
आशा है आप सभी लोग इस पर चिंतन करेंगे तथा लोगों के साथ संवाद करेंगे। कहीं अगर फिसलन है तो क्यों है, इसका कारण क्या है और उसका निवारण कैसे होगा, प्रत्येक नागरिक को इस पर सोचना चाहिए।
विश्व के कई देशों में जन आंदोलन हो रहा है, उसके कारण क्या हैं? एक कारण है या अलग-अलग कारण हैं? एक समय डॉक्टर लोहिया ने कहा था – विश्व में सभी विषमताओं के खिलाफ संघर्ष चल रहा है, समय आएगा जब वह संघर्ष सभी को दिखाई पड़ेगा। सप्तक्रांति में इसकी विशद व्याख्या और विश्लेषण है।
आप लोग भी अपने विचार एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करने का कष्ट करें। कुछ लोग अपना विचार भी रखते हैं। जब सभी लोग मिलकर करेंगे तो राष्ट्र चेतना का जागरण होगा और वहीं से नए भारत के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है।
आप सभी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
– हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद
दिनांक: 10 नवंबर 2026
दीपावली और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
डॉ. लोहिया की सप्तक्रांति पर चिंतन करें, पक्ष-विपक्ष दोनों का मूल्यांकन करें
- हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद
Diwali #ChhathPuja #DrLohia #GangaNews24

