डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि सब-जूनियर (U-13) उत्तराखंड प्रदेश टीम में हरिद्वार जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

मनोज ठाकुर

हरिद्वार के 8 खिलाड़ी खेलेंगे सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, विजयवाड़ा में बढ़ाएंगे उत्तराखंड का मान

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि सब-जूनियर (U-13) उत्तराखंड प्रदेश टीम में हरिद्वार जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में खेली जाएगी।

चयनित खिलाड़ी:
बालक वर्ग: तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध चौधरी, रियांश
बालिका वर्ग: मुकुंदा घड़ियाल, आद्या मेहता, आद्रिका चावला

आज सभी खिलाड़ियों को पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण जी ने आशीर्वाद दिया और कहा – खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन करना है। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के टिप्स भी दिए।

एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैयर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

HaridwarBasketball #NationalChampionship #Vijayawada #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *