जाटवाड़ा पुल फ्लाईओवर पर सुबह से लावारिस हालत में खड़ी है पंजाब नंबर की क्षतिग्रस्त कार

GANGA NEWS 24 | हरिद्वार ब्रेकिंग

जाटवाड़ा पुल फ्लाईओवर पर सुबह से लावारिस हालत में खड़ी है पंजाब नंबर की क्षतिग्रस्त कार

हरिद्वार के जाटवाड़ा पुल फ्लाईओवर पर एक सफेद कार (पंजाब नंबर) सुबह से ही बीच रास्ते में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी हुई है। कार के आगे टक्कर लगी हुई है, हेडलाइट टूटी है और बोनट दबा हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर के बाद कार सवार कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिससे फ्लाईओवर पर जाम और हादसे का खतरा बना हुआ है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

पुलिस से मांग है कि जल्द से जल्द कार को हटवाया जाए और मालिक का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।

स्थान: जाटवाड़ा पुल फ्लाईओवर, हरिद्वार | रिपोर्ट: GANGA NEWS 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *