चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर, 5 मीटर ऊपर खतरे के निशान से पानी, पुजारी ने भगवान को छोड़ने से किया इनकार
चित्रकूट। रामघाट स्थित बड़ा मठ मंदिर में लगातार 36 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 5 मीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे रामघाट के मठ-मंदिर, दुकानें और घर पानी में डूब गए हैं।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी से हाथ जोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की, लेकिन पुजारी ने भगवान को अकेला छोड़ने से इनकार कर दिया।
पुजारी ने कहा कि वे भगवान को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

