हेडलाइन: कोलेस्ट्रॉल कम करने के झूठे दावे पर FSSAI का बड़ा एक्शन, BigBasket-Flipkart को नोटिस
नई दिल्ली। खाद्य नियामक FSSAI ने हैदराबाद स्थित जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लि. के फ्रीडम कुकिंग राइस ब्रान ऑयल पर ‘खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बनाए रखने’ जैसे भ्रामक स्वास्थ्य दावों पर बड़ी कार्रवाई की है।
जांच में पाया गया कि कंपनी के पास ई-कॉमर्स वेबसाइट से बिक्री के लिए वैध केंद्रीय लाइसेंस भी नहीं था। इसके साथ ही इस तेल का प्रचार करने के लिए BigBasket और Flipkart को भी नोटिस जारी किया गया है।
FSSAI ने नियमों के उल्लंघन पर कंपनी के दो यूनिट्स के लाइसेंस निलंबित और रद्द भी किए हैं।

