कोतवाली सिडकुल: नाले में बही 6 साल की बच्ची, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

मनोज ठाकुर


कोतवाली सिडकुल: नाले में बही 6 साल की बच्ची, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार। दिनांक 07.09.2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि भारी बारिश के दौरान रावली महदूद, कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रही दो बालिकाएं तेज बहाव में बह गई हैं।

सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 7 वर्षीय हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

लेकिन पानी का बहाव तेज होने से 6 वर्षीय विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर (हाल निवासी – कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद) नाले में बह गई।

थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस और SDRF ने तत्काल रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीती रात से ही टीमें नाले और आसपास के संभावित इलाकों में सघन तलाशी कर रही हैं।

पुलिस अपील: बारिश में बरसाती नालों, पुलिया और जलभराव वाले स्थानों पर बच्चों को न जाने दें, तेज बहाव पार करने की कोशिश न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *