कुंभ मेला 2027 के लिए केंद्र से बड़ी मदद, उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज आवंटित


/ गंगा न्यूज़ 24 – बड़ी खबर

कुंभ मेला 2027 के लिए केंद्र से बड़ी मदद, उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज आवंटित

हरिद्वार / देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 MT गेहूं और 4,978.073 MT चावल, कुल 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

नियम के अनुसार कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए राज्य को NFSA के तहत वार्षिक आवंटन का अधिकतम 2% तक अतिरिक्त दिया जाता है। इसी के तहत उत्तराखंड सरकार की मांग पर केंद्र ने ये आवंटन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि कुंभ-2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *