उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व लोकसभा सहसंयोजक हरिद्वार सोशल मीडिया अरुण चौहान को महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरुण चौहान बने महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सोशल मीडिया

हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व लोकसभा सहसंयोजक हरिद्वार सोशल मीडिया अरुण चौहान को महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिनव थापर द्वारा की गई है।

उल्लेखनीय है कि अरुण चौहान पूर्व में रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा सहसंयोजक हरिद्वार सोशल मीडिया के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अरुण चौहान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *