अदानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदानी ने मुंबई पुलिस के बेड़े में 100 नई कारें शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.
यह कदम शहर के पुलिसिंग और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. प्रणव अदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस योगदान की घोषणा करते हुए कहा कि यह मुंबई पुलिस कर्मियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए किया गया है, जो शहर को सुरक्षित रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं

