तीर्थनगरी हरिद्वार की जीवनदायिनी मां गंगा की स्वच्छता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हर की पौड़ी जैसे अति पवित्र और संवेदनशील क्षेत्र में खुले तौर पर सीवर का गंदा पानी सीधे गंगा जी में छोड़ा जा रहा है।

हर की पौड़ी पर गंगा में सीवर का गंदा पानी, नमामि गंगे के हजारों करोड़ पर सवाल!

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की जीवनदायिनी मां गंगा की स्वच्छता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हर की पौड़ी जैसे अति पवित्र और संवेदनशील क्षेत्र में खुले तौर पर सीवर का गंदा पानी सीधे गंगा जी में छोड़ा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नाले से गंदा, झाग वाला पानी गंगा में मिल रहा है।

हजारों करोड़ का नमामि गंगे प्रोजेक्ट फेल?
केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाने और एसटीपी निर्माण के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके अगर हर की पौड़ी जैसे मुख्य घाट पर सीवर का पानी गंगा में जा रहा है, तो यह पूरे प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।

कौन है जिम्मेदार?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके लिए हरिद्वार के संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर निगम और गंगा सभा सभी की संयुक्त जिम्मेदारी बनती है। गंगा की सफाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है।

अब NGT में होगी शिकायत
पर्यावरण प्रेमियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो जल्द ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में याचिका दायर कर इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

गंगा को मां मानने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

HaridwarNews #GangaNews24 #NamamiGangeScam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *